कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत? ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग?

WD Feature Desk

बुधवार, 29 मई 2024 (19:41 IST)
Heat stroke treatment: भारत के अधिकतर क्षेत्रों में गर्मी का कहर जारी है। दिल्ली के मुंगेशपुरी में आज का तापमान 52.3 नोट किया गया था। देश के कई शहर में तापमान 42 डिग्री से उपर चल रहा है। इंदौर की बात करें तो 43 के पार तापमान रहा है। भोपाल में 44 के पार तापमान गया है। बढ़ते तापमान के कारण, हर उम्र के लोगों को गर्मी से संबंधित बीमारी होने और लू लगने की बहुत अधिक संभावना होती है। गर्मी के कारण सिर्फ राजस्थान में ही 48 से अधिक मौतें हो चुकी हैं।
ALSO READ: Nautapa 2024 date: 25 मई से नौतपा शुरू, जानें क्या रखना है सावधानी
कितने तापमान पर होती है गर्मी से मौत?
एक्सपर्ट के अनुसार तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाते ही खतरा बन जाता है। यह माना जाता है कि 49-50 डिग्री के तापमान में बाहर निकलना मौत को दावत देने जैसा है क्योंकि इतने तापमान में अमेरिका और कनाडा जैसी जगहों पर लोग मरते देखे गए हैं। इस तापमान में शरीर इतना ज्यादा पसीना निकालने लगता है कि खुद शरीर ही इसको नहीं झेल पाता है। शरीर में डिहाड्रेशन की जानलेवा स्थिति बन जाती है।
ALSO READ: Heatwave In India : भीषण गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, राजस्थान-‍हरियाणा में पारा 50 के पार
सामान्यत: मानव शरीर का तापमान 98.6 डिग्री फारेनहाइट होता है यानी 37 डिग्री सेल्सियस के बराबर। आमतौर पर यह माना जाता है कि मनुष्य 108.14 डिग्री फारेनहाइट यानी 42.3 डिग्री सेल्सियस तापमान में अधिकदेर तक रहने के बाद भी जीवित रह सकता है बशर्ते की वह पानी पीता रहे। इससे ज्यादा के तापमान में रहना मुश्‍किल होता जाता है।
ज्यादा गर्मी में क्यों खराब होते हैं अंग? 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी