World Health Day 2022 - विश्‍व स्वास्थ्य दिवस पर इन 12 आदतों को अपनी जिंदगी का हिस्‍सा बनाएं

बुधवार, 6 अप्रैल 2022 (16:26 IST)
आज विश्व स्वास्थ्य दिवस है। कहते हैं एक तन्दुरस्ती हजार नियामत। सचमुच सेहत का खजाना अगर आपके साथ है तो दुनिया की कोई दौलत उसकी बराबरी नहीं कर सकती। एक बड़ी प्रसिद्ध अंग्रेजी कहावत है कि अगर आपने धन खोया है तो कुछ नहीं खोया है लेकिन स्वास्थ्य खोया है तो कुछ खोया है जबकि चरित्र खोने पर आप सब कुछ को देते हैं।
 
आज इस दिवस पर आप अपने लिए कुछ संकल्प ले सकते है ताकि जीवन भर आप स्वस्थ और मस्त बने रहें। 
 
1. ईश्वर के प्रति आस्थावान रहें। 
 
2. सुबह जल्दी उठें। 
 
3. प्राणायाम करें। 
 
4. पेट साफ रखें। 
 
5. खूब हंसे और हंसाए।
 
6. मुसीबतों का हिम्मत से सामना करें। 
 
7. खेलकूद में रूचि बढ़ाएं। 
 
8. दूसरों की मदद करें यह मन को संतोष देगा। 
 
9. फलों से दोस्ती करें। 
 
10. तनाव मुक्त रहें। 
 
11. नहाना, खाना और सोना ये तीन काम हमेशा समय से करें। 
 
12. खान-पान के प्रति लापरवाही ना रहें और ना ही आवश्यकता से अधिक आहार लें। 
 
इन टिप्स के पालन से आप जीवन भर सेहतमंद रह सकते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी