कोलेस्ट्रोल को कम करें, जानिए cholesterol को कैसे balance करें

कोलेस्ट्रॉल का संतुलन शरीर के लिए बहुत जरुरी है। असंतुलित रहन-सहन और जंक फूड के सेवन के कारण कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ने लगी है। इसे लिपिड भी कहते हैं। इसके बढ़ने से हृदय सम्बंधित बीमारियां होती है। यह एक प्रकार का फैट होता है जो लीवर से निकलता है। यह फैट कोशिकाओं में जमने लगता है और रक्त प्रवाह को प्रभावित करता है। कोलेस्ट्रॉल को संतुलित करने के लिए आप यह हेल्दी डाइट ले सकते हैं।
 
1 हल्का अनाज
आप हल्का अनाज जैसे ओट्स, जौ, दलीया, मोरधन इत्यादि को खा सकते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहता है।
 
2 लहसुन
कई लोग लहसुन का सेवन दुर्गन्ध के कारण नहीं करते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करती है। सुबह एक दो कच्ची लहसुन कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहता है।
 
3 फल
हमें फल का आहार लेना चाहिए। विशेषकर खट्टे फल जिनमें citric acid के साथ दूसरे तत्व भी होते हैं वह कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखते हैं।
 
4 नट्स
नट्स जैसे अखरोट, बादाम आदि एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं। यह शरीर को सेहतमंद रखते हैं।
 
चिकित्सक के परामर्शानुसार अन्य दवाई या स्वस्थ आहार लेना चाहिए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी