आपको जानकर बेहद हैरानी होगी, कि हमारे द्वारा प्रयोग की जाने वाली रोजाना उपयोग की वस्तुएं, खास तौर से शैंपू व कॉस्मेटिक्स आपको कैंसर का शिकार बना सकते हैं। जी हां, यह बिल्कुल सच है। अगर आप कैंसर से बचना चाहते हैं, तो आपको कॉस्मेटिक आदि का प्रयोग करने से पहले सतर्क होने की आवश्यता है।
इन चीजों में एल्डीहाइड पाए जाते हैं, जिनका कैंसर के साथ संबंध पहले किए गए शोधों में सामने आ चुका है। वैज्ञानिकों के अनुसार शरीर की कोशिकाएं सामान्य रूप से विघटित होती हैं, इसके साथ ही डीएनए भी प्रभावित होता है। इस प्रक्रिया के बचाव में शरीर में रक्षा प्रणाली काम करती है, लेकिन एल्डीहाइड रसायन इस प्रणाली में बाधा उत्पन्न कर शरीर में कैंसर की उत्पत्ति के लिए जिम्मेदार होते हैं।