अंतरराष्ट्रीय सेब खाओ दिवस : 10 अचूक फायदे सेब खाने के

सेब में मौजूद कैल्शियम से आपकी हड्डियां मजबूत होती है। कहते हैं रोज एक सेब का सेवन करना चाहिए। सेब के छिलकों में भी पोषण होता है। जी हां, सेब के छिलके में पेक्टिन नामक रसायन मौजूद होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। अगर आपका लगातार कोलेस्‍ट्रॉल बढ़ रहा है तो आपको रोज सेब का सेवन करना चाहिए। सेब में एंटी ऑक्‍सीडेंट, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन बी पाया जाता है। आंखों की रोशनी, मोतियाबिंद, ग्‍लूकोमा से भी बचाव में कारगर है। आज अंतरराष्‍ट्रीय सेब दिवस है। आइए जानते हैं सेब खाने के 10 फायदे - 
 
- दांतों को सफेद और स्वस्थ रखेंगे।  
 
- सेब में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इससे पाचन क्रिया अच्‍छी होती है।  

- नियमित एक सेब का सेवन करने से कई सारी बीमारियों से दूर रहते हैं।  

- नियमित एक सेब का सेवन करने से व‍जन नियंत्रित  रहता है।  

- सेब का नि‍यमित सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्‍त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है।  

- सेब का सेवन करने से कैंसर का खतरा टलता है।  

- टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम होता है।  

- सेब पर काला नमक लगाकर खाने से पेट से संबंधित बीमारी में लाभ मिलता है।  

- चेहरे पर मौजूद अनावश्‍यक चर्बी को कम करने में मदद करता है। साथ ही चेहरे पर हो रहे दाग-धब्‍बों को भी कम करने में मदद करता है।  
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी