प्रेक्टिस नहीं है न Mask पहनने का... : चाचा का चटपटा चुटकुला

Webdunia
आज कल कानून बड़ा सख्त है..हर चौराहे पर mask चैकिंग हो रही है,
 
 चाचा घर आए तो उनका mask सुर्ख लाल था,
 
शर्ट पर भी लाल धब्बे थे.....
 
सब घबरा गए......... 
 
तत्काल दो लोग सहारा देकर घर के भीतर ले गए... बिजली नहीं थी तो एक जना पंखा झलने में लग गया.... 
 
एक ने जूते मोजे उतारना शुरू किया...
 
सब सदमे में थे..इतना खून..?
 
चचा से पूछा..चचा क्या हुआ..?
कोई बड़ी दुर्घटना ? कहीं गिर-गिरा गए क्या?
 
चचा बोले नहीं रे... प्रेक्टिस नहीं है न mask पहनने का... 
तो पान थूकते बखत भूल गए...

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख