हिन्दी कविता : हमसफर...

एक ही पथ पर चलने वाले, 
हमसफर को साथ ले ले। 
 

 
किस कदर लूटा करोगे, 
मौसम को अपने हाथ ले ले। 
 
सपने सब साकार होंगे, 
खुशियां मोती बरसाएंगी। 
 
सोन चिरैया आंगन में आके, 
मन का गीत सुनाएगी। 
 
जो पल-पल साथ तुम्हारा देगा, 
उसको तो भी साथ ले ले। 
 
एक आशियाना मेरा होगा, 
उस पर अधिकार तुम्हारा होगा। 
 
जीवन जीने की यार मेरे ये, 
प्रेमभरी मिष्ठान्न तो ले ले। 

 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें