बीटल्स के अलबम का पोस्टर 25 लाख रुपए में नीलाम

क्रिस्टी आक्शन हाउस में रॉक एंड रोल समूह बीटल्स के सार्जेट पेपर लोनली हार्ट्स क्लब बैंड अलबम का स्मारक पोस्टर 52 हजार 500 डालर (25.48 लाख रुपए) में नीलाम हुआ। नीलामी में हॉलीवुड, संगीत, खेल और आम संस्कृति से जुड़ी 193 वस्तुओं की नीलामी हुई।

सार्जेट पेपर पोस्टर पर बीटल्स समूह के चारों सदस्यों जॉन लेनन, पॉल मैककार्टनी, जॉर्ज हैरिसन और रिंगों स्टार के हस्ताक्षर हैं।

(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें