WTC Final में 5 हजार टेस्ट रन पूरे किए अजिंक्य रहाणे ने, 89 रनों की बेहतरीन पारी खेली

Webdunia
शुक्रवार, 9 जून 2023 (18:04 IST)
INDvsAUS भारत के अनुभवी बल्लेबाज Ajinkya Rahane अजिंक्य रहाणे ने Australia ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी World Test Championship विश्व टेस्ट चैंपियनशिप WTC Final (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के तीसरे दिन शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन पूरे किये।

रहाणे ने भारतीय पारी के 55वें ओवर में कैमरन ग्रीन की गेंद पर दो रन लेकर यह उपलब्धि हासिल की। वह अपने टेस्ट करियर में 39.22 की औसत से 5020 रन बना चुके हैं, जिसमें 12 शतक और 26 अर्द्धशतक शामिल हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में इस मुकाम तक पहुंचने वाले 13वें भारतीय खिलाड़ी हैं।

गौरतलब है कि रहाणे को खराब प्रदर्शन के कारण जनवरी 2022 में भारत की टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था। युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर कमर की समस्या के कारण अप्रैल में टीम से बाहर हो गये थे, जिसके बाद डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिये रहाणे को तलब किया गया।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख