विधि : गाजर व पत्ता गोभी को कस लें। प्याज के पत्तों को बारीक काट लें, पुदीना, धनिया व पार्सले पत्तों को एक साथ बाँधकर एक गुच्छी बना लें। टमाटर को 3-4 मिनट गर्म पानी में रखकर छिलका उतार कर महीन काट लें।
1 बर्तन में मक्खन गर्म कर मैदा भुन लें। बादामी भुन जाने पर साबुत गोल प्याज व चीनी डाल दें। 2 किलो पानी, नमक, पत्तियों की गुच्छी, दालचीनी, जायफल, किशमिश व काली मिर्च डाल 20 मिनट तक उबाल कर उतार लें।
1 बेकिंग डिश में इस सूप को डालकर ऊपर से कसी चीज बुरका दें। फिर 5 मिनट ग्रिल कर लें। यदि बेक करना चाहें तो 10-15 मिनट बेक करे। हरे प्याज की पत्ती डालकर परोसें।