पीओके, जम्मू, कश्मीर और लद्दाख का भूगोल और जनसंख्‍या सहित जानिए इतिहास

WD Feature Desk

मंगलवार, 29 अप्रैल 2025 (15:31 IST)
History of POK Jammu Kashmir Ladakh:  जम्मू, कश्मीर और लद्दाख दरअसल तीन अलग-अलग क्षेत्र हैं। जब भारत आजाद हुआ तो भारत का एक बहुत बड़ा भू-भाग धर्म के नाम पर अलग हो गया जिसका नाम पाकिस्तान रखा गया। पाकिस्तान के उस वक्त दो हिस्से थे पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान। पूर्वी पाकिस्तान 1971 में अलग होकर बांग्लादेश बना। विभाजन के समय ही कश्मीर पर पाकिस्तानी सेना ने कबाइलियों के साथ मिलकर आक्रमण कर दिया और जम्मू एवं कश्मीर के साथ लद्दाख के बहुत बड़े भू भाग पर कब्जा कर लिया। इस आक्रमण का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देते हुए कब्जा मुक्ति का अभियान चला रही थी लेकिन बीच में ही तात्कालिन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा युद्ध विराम की एक तरफा घोषणा के चलते नियंत्रण रेखा का जन्म हुआ। तभी से कश्मीर एक विवादित क्षेत्र बन गया। दूसरी ओर 1962 में चीन ने लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल के बड़े भूभाग पर कब्जा करके भारत को परेशानी में डाल रखा है।ALSO READ: जम्मू और कश्मीर का प्राचीन इतिहास
 
लगभग आधे जम्मू और कश्मीर पर आज भी पाकिस्तान का कब्जा है। दूसरी ओर लद्दाख के बहुत बड़े भूभाग पर चीन का कब्जा है। भारत के इस उत्तरी राज्य के 3 क्षेत्र हैं- जम्मू, कश्मीर और लद्दाख। जम्मू, कश्मीर और लद्दाख राज्य पहले हिन्दू शासकों और फिर बाद में मुस्लिम सुल्तानों के अधीन रहा। बाद में यह राज्य अकबर के शासन में मुगल साम्राज्य का हिस्सा बन गया। सन् 1756 से अफगान शासन के बाद सन् 1819 में यह राज्य पंजाब के सिख साम्राज्य के अधीन हो गया। सन् 1846 में रंजीत सिंह ने जम्मू क्षेत्र महाराजा गुलाब सिंह को सौंप दिया। इसके बाद यह अन्य भारतीय राजाओं के अधिन रहा।ALSO READ: POK का क्षेत्रफल कितना है, LOC और LAC में क्या है अंतर?
 
1. जम्मू परिचय : भारतीय ग्रंथों के अनुसार जम्मू को डुग्गर प्रदेश कहा जाता है। जम्मू संभाग में 10 जिले हैं। जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर, डोडा, पुंछ, राजौरी, रियासी, रामबन और किश्तवाड़। जम्मू का कुल क्षेत्रफल 36,315 वर्ग किमी है। इसके लगभग 13,297 वर्ग किमी क्षेत्रफल पर पाकिस्तान का कब्जा है। यह कब्जा उसने 1947-1948 के युद्ध के दौरान कर किया था। जम्मू के भिम्बर, कोटली, मीरपुर, पुंछ हवेली, बाग, सुधान्ती, मुजफ्फराबाद, हट्टियां और हवेली जिले पाकिस्तान के कब्जे में हैं। पाकिस्तान जम्मू के इसी कब्जा किए गए हिस्से को 'आजाद कश्मीर' कहता है जबकि कश्मीर के हिस्सों को उसने अन्य भागों में बांट रखा है।
 
2. कश्मीर परिचय : जम्मू संभाग का क्षे‍त्रफल पीर पंजाल की पहाड़ी रेंज में खत्म हो जाता है। इस पहाड़ी के दूसरी ओर कश्मीर है। कश्मीर का क्षेत्रफल लगभग 16,000 वर्ग किमी है। इसके 10 जिले श्रीनगर, बड़गाम, कुलगाम, पुलवामा, अनंतनाग, कूपवाड़ा, बारामूला, शोपियां, गन्दरबल, बांडीपुरा हैं। यहां सुन्नी, शिया, बहावी, अहमदिया मुसलमानों के साथ सिख, हिन्दू, जिनमें से अधिकतर गुर्जर, राजपूत और ब्राह्मण रहते हैं, लेकिन जिहाद के नाम पर कश्मीर को सिख और हिंदू विहिन कर दिया गया है। 
 
3. लद्दाख परिचय : लद्दाख एक ऊंचा पठार है जिसका अधिकतर हिस्सा 3,500 मीटर (9,800 फीट) से ऊंचा है। यह हिमालय और काराकोरम पर्वत श्रृंखला और सिन्धु नदी की ऊपरी घाटी में फैला है। करीब 33,554 वर्गमील में फैले लद्दाख में बसने लायक जगह बेहद कम है। हालांकि इसका करीब 38 हजार वर्गमील का क्षेत्र चीन ने अपने कब्जा में ले रखा है जिसे अक्साई चीन कहते हैं। लद्दाख में हर ओर ऊंचे-ऊंचे विशालकाय पथरीले पहाड़ और मैदान हैं। यहां के सभी धर्मों के लोगों की जनसंख्या मिलाकर लगभग 2,36,539 है। भारत के लद्दाख में लेह और कारगिल दो हिस्से हैं जिसमें जन्सकार घाटी भी शामिल है। विभाजन के बाद, पाकिस्तान और चीन ने राज्य के क्रमशः 78,114 वर्ग किलोमीटर और 37,555 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया, जबकि राज्य का शेष हिस्सा भारत में है। पाकिस्तान ने इस क्षेत्र का 5180 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र भी अवैध रूप से चीन को उपहार में दे दिया।ALSO READ: क्या है PoK, LOC, सियाचीन, अक्साई चीन, शक्सगाम घाटी और LAC का इतिहास, समझिए आसान भाषा में
 
ऐसा माना जाता है कि लद्दाख मूल रूप से किसी बड़ी झील का एक डूबा हिस्सा था, जो कई वर्षों के भौगोलिक परिवर्तन के कारण लद्दाख की घाटी बन गया। 18वीं शताब्दी में लद्दाख और बाल्टिस्तान को जम्मू और कश्मीर के क्षेत्र में शामिल किया गया। 1947 में भारत के विभाजन के बाद गिलगित और बाल्टिस्तान, पाकिस्तान का हिस्सा बना।लद्दाख के पूर्वी हिस्से में लेह के आसपास रहने वाले निवासी मुख्यतः तिब्बती, बौद्ध और भारतीय हिन्दू हैं, लेकिन पश्चिम में कारगिल के आसपास जनसंख्या मुख्यत: भारतीय शिया मुस्लिमों की है। तिब्बत पर कब्जे के दौरान बहुत से तिब्बती यहां आकर बस गए थे। लद्दाख को चीन, तिब्बत का हिस्सा मानता है, जबकि लद्दाख कभी तिब्बत का हिस्सा नहीं रहा। सिन्धु नदी लद्दाख के हिमाललय से निकलकर ही पाकिस्तान के कराची तक बहती है। प्राचीनकाल में लद्दाख कई अहम व्यापारिक रास्तों का प्रमुख केंद्र था। 
 
लद्दाख मध्य एशिया से कारोबार का एक बड़ा गढ़ था। सिल्क रूट की एक शाखा लद्दाख से होकर गुजरती थी। दूसरे मुल्कों के कारवें के साथ सैकड़ों ऊंट, घोड़े, खच्चर, रेशम और कालीन लाए जाते थे जबकि हिन्दुस्तान से रंग, मसाले आदि बेचे जाते थे। तिब्बत से भी याक पर ऊन, पश्मीना वगैरह लादकर लोग लेह तक आते थे। यहां से इसे कश्मीर लाकर बेहतरीन शॉलें बनाई जाती थीं।
 
जनसंख्या: सन् 2011 की जनगणना के अनुसार जम्मू और कश्मीर की जनसंख्या 1,25,41,302 है। कश्मीर जहां मुस्लिम बहुल है, वहीं जम्मू में हिन्दू और सिख जबकि लद्दाख में बौद्धों की संख्‍या अधिक है। जम्मू और कश्मीर में मूल रूप से राजपूत, गुर्जर, ब्राह्मण, जाट और खत्री समूह के लोग रहते हैं, जो हिन्दू भी हैं और मुसलमान भी। दूसरी ओर लद्दाख में मूल रूप से तिब्बती बौद्धों की संख्‍या अधिक है। यहां लगभग 64 प्रतिशत मुस्लिम; 33 प्रतिशत हिंदू और 3 प्रतिशत बौद्ध, सिख, ईसाई और अन्य निवास करते हैं। घाटी में 49 प्रतिशत मुसलमनों में शियाओं की संख्‍या घटकर 13 प्रतिशत रह गई है, जबकि हिन्दुओं को तो वहां से सुन्नियों ने खदेड़ दिया है। 1989 से जम्मू एवं कश्मीर राज्य में पाकिस्तान के छद्म युद्ध और सुन्नी आतंकवादी हिंसा ने 20000 निरापराध लोगों को मौत के घाट उतार दिया। कश्मीर घाटी और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों के 7 लाख हिंदू और सिख अल्पसंख्यक विस्थापित हो चुके हैं। उनमें से कुछ जम्मू के शिविर में तो कुछ दिल्ली के शिविरों में शरणार्थी का जीवन जी रहे हैं।
 
#
जम्मू, कश्मीर और लद्दाख का भूगोल: भारतीय हिमालयीन राज्य जम्मू और कश्मीर के वर्तमान में मुख्यत: 3 भाग हैं- कश्मीर, जम्मू और लद्दाख। इसमें अक्साई चिन को भी जोड़ा जाता है। तीनों ही भागों पर प्राचीन और मध्यकाल में अलग-अलग राजाओं का राज रहा है। एक समय ऐसा भी रहा जबकि इस संपूर्ण भू-भाग पर एक ही राजा का राज रहा।
 
भौगोलिक स्थिति के लिहाज से देखा जाए तो जम्मू एवं कश्मीर में 5 समूह हैं। जम्मू, कश्मीर और लद्दाख भारत के उत्तरी भाग का एक संयुक्त राज्य है, जो 395 से लेकर 6,910 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह उत्तर में चीन और अफगानिस्तान, पूर्व में चीन और दक्षिण में भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और पंजाब से घिरा है। पश्चिम में यह पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम फ्रंटियर प्रांत और पंजाब से घिरा है। इसका क्षेत्र 2,22,236 वर्ग किमी है। यहां की 2 राजधानियां हैं- ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर है और शीतकालीन राजधानी जम्मू। इसमें वर्तमान में लद्दाख का हिस्सा 58 प्रतिशत, जम्मू 26 प्रतिशत और कश्मीर का हिस्सा 16 प्रतिशत है। इसमें से कश्मीर और जम्मू का कुछ हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी