इंदौर में बीजेपी नेता कल्याणे की पत्नी ने किया सुसाइड

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 25 सितम्बर 2024 (11:39 IST)
Indore News: इंदौर के एमजी रोड इलाके में 2 माह पहले बीजेपी नेता मोनू कल्याणे (Monu Kalyane) की 2 लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बुधवार को मोनू की पत्नी ने दीपिका कल्याणे (Deepika Kalyane) भी सुसाइड कर लिया। बताया जाता है कि उसने अपने घर में फांसी लगा ली। परिजन शव को लेकर एमवाय पहुंचे।

ALSO READ: माफ करना मम्मी, होस्‍टल वाले लूट रहे हैं- सुसाइड नोट लिखकर UPSC की छात्रा ने दी जान
 
एमजी रोड पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतका का नाम दीपिका कल्याणे (28) पति मोनू कल्याणे है। सुबह करीब 9 बजे परिजन उसे मृत अवस्था में लेकर एमवाय पहुंचे थे। परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। हालांकि सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी