म्यांमार में 10 करोड़ साल पुराना केकड़ा मिला, वैज्ञानिक मान रहे इसे अमर केकड़ा

मंगलवार, 26 अक्टूबर 2021 (19:57 IST)
यांगून। वैज्ञानिकों ने 10 करोड़ साल पुराने केकड़े के मिलने का दावा किया है। विज्ञान कभी-कभी हमें ऐसी खोज की ओर ले जाती है जिसके बारे में इंसान पहले कभी कुछ नहीं जानता था। ऐसी ही खोज हाल में वैज्ञानिकों ने की है और उन्होंने एक ऐसे केकड़े की पहचान की है, जो करीब 10 करोड़ साल पुराना है। यह केकड़ा म्यांमार में मिला है।
 
खास बात यह है कि एम्बर में मिले इस केकड़े को वैज्ञानिक जीवित मान रहे हैं और इसे 'अमर केकड़ा' तक कहा जा रहा है। समुद्र के भीतर एंबर में कैद होने की वजह से इस केकड़े का शरीर अब तक सुरक्षित है। अमर केकड़े को क्रेटस्पारा अथानाटा नाम दिया गया है।
 
अथानाटा का मतलब है अमर और क्रेट का मतलब खोल वाला और अस्पारा, दक्षिण-पूर्व एशिया के देवता को कहा जाता है। उभयचरी जीव और इसकी खोज के स्थान की वजह से केकड़े को यह नाम दिया गया है। इस तरह के एम्बर में फंसे जीवाश्म हाल के सालों में जीवाश्म विज्ञान की सबसे रोचक खोजों में से हैं। रिसर्चर्स का मानना ​​है कि क्रेटस्पारा न तो समुद्री केकड़ा था और न ही यह हमेशा जमीन पर रहने वाला था। इसे समुद्री जीवन को लेकर हुई खोज में अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।(प्रतीकात्मक चित्र)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी