9/11 हमले के 20 साल, क्या बोले अमेरिकी राष्‍ट्रपति बिडेन...

Webdunia
शनिवार, 11 सितम्बर 2021 (09:03 IST)
वॉशिगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को 9/11 की 20वीं बरसी पर वीडियो संदेश जारी किया। 11 सितंबर 2001 को अमेरिकी इतिहास के सबसे घातक आतंकवादी हमले में 2,977 लोग मारे गए थे।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने ट्विटर पर पोस्ट एक वीडियो संदेश में कहा कि 11 सितंबर 2009 के 20 साल बाद हम 2,977 लोगों को याद करते हैं, जिन्हें हमने खो दिया और उन लोगों का सम्मान करते हैं जिन्होंने जोखिम उठाया और अपनी जान दे दी। जैसा हमने आने वाले दिनों में देखा कि एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है. यह वही है जो हमें बनाता है कि हम कौन है और हम इसे नहीं भूल सकते।
 
 
इससे पहले, व्हाइट हाउस ने सूचित किया कि बाइडेन और देश की प्रथम महिला जिल बाइडेन 9/11 के आतंकी हमलों की 20वीं बरसी पर न्यूयॉर्क, पेनसिल्वेनिया और वर्जीनिया की यात्रा करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख