अमेरिका में दर्दनाक हादसा, आग लगने से 7 बच्चों सहित 13 लोग जिंदा जले

गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (08:39 IST)
फिलाडेल्फिया। अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर की एक इमारत में बुधवार सुबह आग लगने की घटना में सात बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इमारत में आग लगने की स्थिति में खतरे की चेतावनी देने वाले चार उपकरण लगे थे, लेकिन कोई भी चालू हालत में नहीं थे।
 
उन्होंने बताया कि 2 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। यह घटना शहर के फेयरमाउंट इलाके में सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर घटी। (प्रतीकात्मक फोटो)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी