03:39 PM, 6th Oct
क्या हुआ था 2020 में : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनाव आयोग तारीखों की घोषणा करने जा रहा है। बिहार चुनाव 2020 में राष्ट्रीय जनता दल सबसे बड़ी पार्टी (75 सीटें) के रूप में उभरी थी, जबकि 74 सीटों के साथ भाजपा दूसरे नंबर पर थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू 43 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर थी। एनडीए को उस समय 125 सीटें मिली थीं, जबकि महागठबंधन को 110 सीटें मिली थीं। बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है। हालांकि दलबदल के बाद वर्तमान में भाजपा विधायकों की संख्या 84 है, जबकि राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों की संख्या घटकर 71 रह गई है।