फिल्म एक्ट्रेस गायत्री जोशी की कार का एक्सीडेंट, हादसे में स्विस कपल की मौत

बुधवार, 4 अक्टूबर 2023 (09:34 IST)
Photo credit : Twitter
gayatri joshi car accident: फिल्म एक्ट्रेस गायत्री जोशी की लेम्बोर्गिनी कार इटली में एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है, इसमें मिनी ट्रक हवा में उछाल मारती दिख रही है। हालांकि, इस भयानक हादसे में एक स्विस कपल की मौत हो गई।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, गायत्री जोशी अपने पति विवेक ओबेराय के साथ लैम्बोर्गिनी कार से जा रही थीं। उनके आगे-पीछे कुछ और लग्जरी कारें थीं।
 

Bollywood Actress Gayatri Joshi & Her Husband Vikas Oberoi Meet With Tragic Car Accident In #Italy.

Swades Film actress #GayatriJoshi and Her husband were on Vacation in Italy, Gayatri and Her husband are fine. pic.twitter.com/zuq4V9xQFX

— Ravi Chaturvedi (@Ravi4Bharat) October 4, 2023
वीडियो में दिखाई दे रहा है। अचानक देखते ही देखते ओवरटेक के दौरान उनकी लैम्बोर्गिनी कार फरारी को टक्कर मारती है और ट्रक सड़क के ऊपर हवा में उछाल जाता है। इसके बाद मिनी ट्रक पलट गई और फरारी कार में भी आग लग गई, जिससे उस कार में बैठे स्विस कपल की घटना पर ही मौत हो गई।
 
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद गायत्री और उनके पति को कोई नुकसान नहीं हुआ। गायत्री ने 2004 में स्वदेश फिल्म में शाहरूख खान के साथ काम किया था। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी