भूस्खलन, बाढ़ से 24 व्यक्तियों की मौत : चीन के दक्षिणपश्चिम सिचुआन प्रांत में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ की चपेट में एक गांव के आने से 24 व्यक्तियों की मौत हो गई। लियांगशान यी स्वायत्त प्रांत की प्यूगे काउंटी के गेंगडी गांव में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6 बजे आई बाढ़ में चार व्यक्ति घायल हो गए जबकि एक अन्य लापता है। भारी बारिश से गांव में भूस्खलन भी हुआ है। अभी तक बाढ़ से 577 लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 71 मकान नष्ट हो चुके हैं। राहत कार्य जारी हैं और लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है।