China's population decline: चीन (China) की सरकार ने शुक्रवार को कहा कि पिछले साल लगातार तीसरे साल उसकी जनसंख्या (population) में गिरावट आई है। इससे दुनिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले देश के लिए आगे जनसांख्यिकीय चुनौतियां बढ़ रही हैं, जो अब उम्रदराज लोगों की आबादी बढ़ने और कामकाजी उम्र के लोगों की लगातार कमी का सामना कर रहा है। चीन की जनसंख्या 2024 के अंत में करीब 1 अरब 40 करोड़ है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले करीब 14 लाख कम है।
कई मामलों में इस प्रवृत्ति के कारण समान हैं : जीवन-यापन की बढ़ती लागत के कारण युवा लोग उच्च शिक्षा और करियर को तरजीह देते हुए विवाह और बच्चे पैदा करने को टाल रहे हैं या इससे इंकार कर रहे हैं। लोगों का जीवन भी लंबे समय तक चल रहा है, जो देश में नवजातों की जन्म दर के संगत नहीं है। चीन जैसे देश जो बहुत कम अप्रवासन की अनुमति देते हैं, वे विशेष रूप से जोखिम में हैं।
चीन की आबादी का 5वां हिस्सा 60 वर्ष या उससे अधिक आयु का है। इस संबंध में आधिकारिक आंकड़ा 31 करोड़ से अधिक का है, जो कुल आबादी का करीब 22 फीसदी है। वर्ष 2035 तक यह संख्या 30 प्रतिशत से अधिक होने का अनुमान है जिससे सरकारी सेवानिवृत्ति आयु में बदलाव की चर्चा शुरू हो गई है, जो दुनिया में सबसे कम है। कम छात्रों वाले खाली पड़े कुछ स्कूलों और किंडरगार्टन को इस बीच वृद्ध लोगों के लिए देखभाल सुविधा केंद्रों में बदला जा रहा है।(भाषा)(प्रतीकात्मक चित्र)