सीमा विवाद के अलावा चीनी मीडिया दोनों एशियाई दिग्गजों के बीच बढ़ती प्रतिद्वन्द्विता को लगातार प्रमुखता देता रहा है। खास तौर पर चीन में आर्थिक मंदी के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की उच्च विकास दर और बढ़ते भारत अमेरिका संबंधों की पृष्ठभूमि में चीनी मीडिया ने दोनों देशों की बढ़ती प्रतिद्वन्द्विता को खासा महत्व दिया है।
भारत का चीन से सीमा विवाद है जो कि अरूणाचल प्रदेश पर दावा करता रहा है। वर्ष 1962 में चीन द्वारा अपने साथ मिला लिए गए अक्साई चीन को लेकर भी विवाद है। बीजिंग दक्षिण चीन सागर के संबंध में कई पड़ोसियों के साथ नौवहन विवाद में उलझा है। पूर्वी चीन सागर में विवादित द्वीपों को लेकर जापान के साथ चीन के मतभेद हैं।