भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक को मौत की सजा

गुरुवार, 11 जनवरी 2018 (23:52 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में एक भारतीय महिला और उसकी दस माह की पोती की हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक रघुनंदन यांडामुरी को 23 फरवरी को मृत्युदंड की सजा दी जाएगी। यह पहली बार है जब अमेरिका में भारतीय मूल के किसी अमेरिकी नागरिक को मौत की सजा दी जाएगी।
 
रघुनंदन यांडामुरी (32) को 2014 में एक 61 वर्षीय भारतीय महिला और उसकी 10 माह की पोती की हत्या करने के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद मौत की सजा सुनाई गई थी। स्थानीय प्रशासन ने यांडामुरी को मौत की सजा दिए जाने के लिए 23 फरवरी का दिन तय किया है।
 
इस बीच कानूनी जानकारों का मानना है कि अगर पेन्सिलवेनिया के गवर्नर टॉम वोल्फ की ओर से 2015 में मृत्युदंड को लेकर जारी स्थगन को अमल में लाया जाता है तो रघुनंदन यांडामुरी को मौत की सजा से राहत मिल सकती है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी