मिस्र में सेना की कार्रवाई में 12 आतंकवादी ढेर

Webdunia
शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017 (18:24 IST)
काहिरा। मिस्र के सुरक्षाबलों ने पिछले सप्ताह पुलिस के काफिले पर घातक हमले के बाद  देश के पश्चिमी रेगिस्तान में 12 आतंकवादियों को मार गिराया। यह जानकारी सरकारी  समाचार एजेंसी मीना ने दी।
 
समाचार एजेंसी ने उच्चस्तरीय सुरक्षा स्रोत के हवाले से बताया कि सुरक्षाबलों ने पिछले  सप्ताह शहीद हुए पुलिसकर्मियों का बदला लेते हुए आतंकवादियों को गहरी चोट पहुंचाई है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख