अंतरिक्ष में खो गई टेस्ला कार के ट्रंक में था खजाना, रह सकता है अरबों वर्षों तक सुरक्षित...

शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 (12:44 IST)
एलन मस्क के स्पेस एक्स फाल्कन हैवी में पेलोड के तौर पर जो सामग्री भेजी गई है, उसमें टेस्ला रोडस्टर इलेक्ट्रिक कार के ट्रंक में रखी गई मानव इतिहास का सबसे कीमती खजाना रखा था। यह एक ऐसी महत्वपूर्ण सामग्री है। जिसे आर्क मिशन फाउंडेशन ने तैयार किया है।
इसमें एक बहुत छोटा डाटा क्रिस्टल शामिल है। उल्लेखनीय है कि इसमें 360 टेराबाइट का डाटा समाया हुआ है। यह सारी जानकारी करीब सात हजार ब्ल्यू-रे डिस्कस में समाई है। हालांकि अब यह कार अंतरिक्ष में गुम हो गई है। 
 
विदित हो कि यह जानकारी अरबों, खरबों वर्ष तक सुरक्षित रह सकती है और इन्हें 'आर्क' का नाम दिया गया है। आर्क मिशन फाउंडेशन द्वारा तैयार की गई यह जानकारी क्वार्ट्ज के टुकड़ों पर लेसर की मदद से लिखी गई है। यह मनुष्यों द्वारा तैयार किया गया सबसे लम्बे समय तक बने रहने वाला स्टोरेज ऑब्जेक्ट है। इसकी सबसे बड़ी क्षमता यह है कि ये अंतरिक्ष जैसी अत्यधिक विपरीत परिस्थितियों में भी बनी रह सकती है। 
 
इन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ साउथैम्पटन के वैज्ञानिक पीटर करजांस्की ने विकसित किया है। ट्रंक में जो डिस्क्स भेजी गई हैं, उनमें से एक में आइजक एसिमोव की 'बुक सीरीज की ट्रायोलॉजी' को लिखा गया है। यह मानवीय ज्ञान को बनाए रखने का एक प्रयास है। 'आर्क' के निर्माताओं का कहना है कि उनका लक्ष्य दुनिया के चारों ओर के सिरों पर एक विकेन्द्रित पुस्तकालय बनाना है। 
इसके साथ ही इस जानकारी को समूचे सोलर सिस्टम (सौर मंडल) में पहुंचाना है ताकि चंद्रमा और मंगल जैसे ग्रहों पर भी ऐसे पुस्तकालय बनाए जा सकें। मंगल ग्रह पर मनुष्यों का यह ज्ञान इस ग्रह पर बनने वाली कॉलोनी के लोगों के भी काम आए। साथ ही, इस तरह की मदद से लोकलाइज्ड इंटरनेट भी हासिल किया जा सकता है जोकि चश्मे जैसी चीज में भी समाहित हो सकता है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी