कजाकिस्तान में बस में आग, 52 की मौत

गुरुवार, 18 जनवरी 2018 (14:08 IST)
अस्ताना। उत्तर पश्चिमी कजाकिस्तान में एक यात्री बस में गुरुवार को आग लगने से 52 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी देश के आपात सेवा मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने हालांकि आग लगने के कारणों के बारे में नहीं बताया है।
 
बयान में मंत्रालय ने कहा, '18 जनवरी को सुबह करीब साढ़े दस बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 4.30 बजे) एक बस में आग लग गई। बस में 55 यात्री और दो चालक थे।'
 
इसमें कहा गया, 'पांच यात्रियों को चिकित्सा सहायता मुहैया कराई गई। शेष की मौत हो गई।' (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी