ट्रंप बोले, उत्तर कोरिया की मदद कर रहा है रूस

गुरुवार, 18 जनवरी 2018 (08:33 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का उल्लंघन करने में उत्तर कोरिया की मदद कर रहा है और उ. कोरिया हर दिन अमेरिका तक मार करने वाली लंबी दूरी के मिसाइल बनाने के करीब आ रहा है।
 
ट्रंप ने कहा कि रूस उ. कोरिया के मुद्दे पर हमारी मदद नहीं कर रहा है। चीन हमारे साथ किस तरह से सहयोग कर रहा है, रूस गड्ढा खोद रहा है। दूसरे शब्दों में कहें तो रूस चीन की तरह बर्ताव कर रहा है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी