अमेरिका में मॉल में गोलीबारी, 12 लोग घायल

रविवार, 17 अप्रैल 2022 (09:05 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के कोलंबिया शहर में एक मॉल में हुई गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गए। घायलों की उम्र 15 वर्ष से 75 वर्ष के बीच है तथा 2 घायलों की स्थिति नाजुक है।
 
पुलिस प्रमुख विलियम स्किप होलब्रुक ने शनिवार को कहा कि गोलीबारी में किसी की मौत नहीं हुई लेकिन कुल 10 लोग गोलियों की चपेट में आ गए, जबकि भगदड़ के दौरान दो अन्य घायल हो गए।
 
पुलिस प्रमुख ने बताया कि मॉल में तीन लोगों के बीच आपसी कहासुनी के बाद गोलीबारी की घटना हुई। तीनों को हिरासत में ले लिया गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी