3 दशक तक मिस्र पर शासन करने वाले पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक का 91 साल की उम्र में निधन

बुधवार, 26 फ़रवरी 2020 (08:01 IST)
काहिरा। मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक का निधन हो गया है। वे 91 वर्ष के थे। देश के सरकारी टीवी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 3 दशकों तक शासन करने वाले मुबारक को देश में 18 दिनों तक चले विरोध प्रदर्शनों के बाद 11 फरवरी 2011 को इस्तीफा देना पड़ा था।
 
होस्नी मुबारक करीब 30 वर्षों तक सत्ता में रहे और इस प्रकार उन्होंने अरब जगत के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश पर शासन किया। 2011 में विशाल प्रदर्शन के बाद उन्हें सत्ता छोड़नी पड़ी थी।
 
उनके 30 साल के शासनकाल में आपातकाल-सी स्थितियां रहीं, क्योंकि कहीं भी 5 से ज्यादा व्यक्तियों के एकत्र होने पर पाबंदी थी। मिस्र के सरकारी टीवी चैनल के मुताबिक कुछ हफ्ते पहले ही होस्नी मुबारक की सर्जरी हुई थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी