दक्षिण कोरिया के हान कांग को मिला मैन बूकर

मंगलवार, 17 मई 2016 (15:36 IST)
सियोल। दक्षिण कोरिया के लेखक हान कांग को 'द वेजीटेरियन' उपन्यास के लिए मैन बूकर अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
 
45 वर्षीय हान के उपन्यास में एक ऐसी महिला की कहानी है जो मांसाहार त्याग देती है और पेड़ बनने की इच्छा रखने लगती है। 
 
हान के इस उपन्यास के साथ-साथ इटली की लेखिका एलेना फेरांटे, अंगोला के जोसे एडुराडो अगुआलुसा, चीन के यान लियांके, तुर्की के ओर्हान पमुक एवं आस्ट्रिया के रॉबर्ट सीथेलर को भी नामांकित किया गया था।
 
 
हान के इस उपन्यास का अंग्रेजी में अनुवाद डेबोराह स्मिथ ने किया है। बूकर फाउंडेशन के अनुसार पुरस्कार की राशि 72 हजार डॉलर को हान एवं स्मिथ के बीच आधा-आधा बांटा जाएगा। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें