जापान के प्रमुख अखबार योमियुरी शिंमबुन ने आज खबर दी कि मोदी व एबे शुक्रवार को समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इस संधि से जापान द्वारा भारत को परमाणु प्रौद्योगिकी के निर्यात का मार्ग प्रशस्त होगा। जापान के साथ इस तरह का समझौता करने वाला भारत पहला देश होगा जिसने एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। मोदी 11 नवंबर से जापान की यात्रा पर आ रहे हैं। (भाषा)