मेलोनी इटली में करेंगी बुर्का को बैन, उल्‍लंघन पर लगेगा भारी जुर्माना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 (17:31 IST)
Italy prepares to ban burqa : इटली में जॉर्जिया मेलोनी की सरकार देशभर में बुर्के पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है। सरकार ने देशभर में सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक विधेयक पेश किया है। एक बार बिल पास होकर कानून बन गया तो इसका उल्लंघन करने पर 300 से 3000 यूरो यानी 30 हजार रुपए से लेकर 3 लाख रुपए तक का जुर्माना लगेगा। मेलोनी सरकार ने दावा किया है कि यह कदम इटली की सामाजिक एकजुटता को मजबूत करेगा। साथ ही सांस्कृतिक अलगाववाद को जड़ से समाप्त करेगा।
ALSO READ: जॉजिया मेलोनी ने शेयर की मुलाकात की तस्वीर, कैसा था PM नरेंद्र मोदी का रिएक्शन?
खबरों के अनुसार, इटली सरकार ने देशभर में सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक विधेयक पेश किया है। एक बार बिल पास होकर कानून बन गया तो इसका उल्लंघन करने पर 300 से 3000 यूरो यानी 30 हजार रुपए से लेकर 3 लाख रुपए तक का जुर्माना लगेगा।
ALSO READ: यहां बुर्का नहीं चलेगा, डॉक्‍टर ने इंटर्न को रोका, इंटर्न ने कहा हिजाब पहनकर ही ड्यूटी करूंगी, वीडियो वायरल
इटली की सत्तारूढ़ ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी ने पब्लिक प्लेस पर बुर्का और नकाब पर बैन लगाने के लिए बुधवार, 8 अगस्त को एक बिल पेश किया। यह बिल देशभर में सभी सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों, यूनिवर्सिटीज, दुकानों और ऑफिस में बुर्का पर प्रतिबंध लगाएगा यह नया बिल (जो पास होकर कानून बनेगा) बुर्के पर बैन के अलावा उन धार्मिक संगठनों पर भी सख्ती दिखाएगा जिन्होंने इटली सरकार के साथ औपचारिक समझौता नहीं किया है।
 
मेलोनी सरकार ने दावा किया है कि यह कदम इटली की सामाजिक एकजुटता को मजबूत करेगा। साथ ही सांस्कृतिक अलगाववाद को जड़ से समाप्त करेगा। इस कानून में कई आपराधिक प्रावधान भी शामिल हैं जैसे अब किसी का वर्जिनिटी टेस्ट करना अपराध होगा, उसके लिए सजा मिलेगा। वर्जिनिटी टेस्ट शादी से पहले मुस्लिम लड़कियों में एक प्रचलन है।
ALSO READ: इटली में धूम मचा रही कोल्हापुरी चप्पलों का क्या है इतिहास, इस समय क्यों है सुर्खियों में
विश्व स्वास्थ्य संगठन इसे अपराध मानता है। साथ ही किसी का धर्म परिवर्तन करने के लिए जबरन विवाह करने पर मिलने वाली सजा को और सख्त किया गया है। इस्लामिक अलगाववाद को खत्म करने के लिए सरकार ने यह फैसला किया है। फ्रांस पहला यूरोपीय देश था जिसने 2011 में सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने पर पूरी तरह बैन लगाया था। इसके अलावा दुनियाभर के 20 से अधिक देशों में ऐसे बैन हैं।
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी