Tsunami prediction in Japan: आखिर तबाही की तारीख आ ही गई। जापान में जुलाई माह में (संभवत: 5 जुलाई) समंदर से दैत्याकार लहरें उठेंगी और बड़ी तबाही लाएंगी। यह भविष्यवाणी जापान की एक मंगा आर्टिस्ट रियो तात्सुकी ने की है, जिन्हें आज के दौर का बाबा वेंगा माना जाता है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि रियो की पहले भी कई भविष्यवाणियां सच हो चुकी हैं। यह भविष्यवाणी डरा भी रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जापान में टूरिस्ट बुकिंग पर भी इसका असर दिखाई दिया है। जानकारी के मुताबिक हांगकांग से जापान आने वाले पर्यटकों की संख्या में 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि जापान सरकार और वैज्ञानिक इस भविष्यवाणी को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं कर रहे हैं, लेकिन वे किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
भविष्य जो मैंने देखा : दरअसल, तात्सुकी ने अपनी किताब द फ्यूचर आई सॉ (भविष्य जो मैंने देखा) में दावा किया है कि 5 जुलाई, 2025 को जापान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में एक भीषण सुनामी आएगी, जो भारी तबाही मचाएगी। 1990 के दशक में तात्सुकी की पुस्तक पहली बार चर्चा में आई थी। 2011 तोहोकू भूकंप को लेकर उनके द्वारा की गई भविष्यवाणी सच होने के बाद उन पर लोगों का ध्यान गया। उनकी ज्यादातर जापान पर ही केन्द्रित हैं। तात्सुकी की भविष्यवाणी में दावा किया गया है कि जापान और फिलीपींस के बीच समुद्र की गहराई में एक दरार पैदा होगी, जिससे 2011 की तबाही से भी तीन गुना बड़ी सुनामी आएगी।
उल्लेखनीय है कि जापान में 11 मार्च 2011 को स्थानीय समय अनुसार दोपहर 2:46 बजे सुनामी आई थी। इसका मुख्य कारण प्रशांत महासागर में जापान के तोहोकू क्षेत्र के ओशिका प्रायद्वीप से लगभग 72 किलोमीटर पूर्व में आया 9.0–9.1 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप था। यह भूकंप लगभग 6 मिनट तक चला और इसने विशाल सुनामी लहरें उत्पन्न कीं। इस त्रासदी में करीब 20 हजार लोगों की मौत हुई थी। लाखों लोग बेघर हो गए थे और इस आपदा से 300 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था।
कौन हैं रियो तात्सुकी : रियो तात्सुकी (Ryo Tatsuki)जापान की एक मंगा आर्टिस्ट हैं। उनका जन्म 2 दिसंबर 1954 को उनका जन्म जापान के कानागावा प्रांत में हुआ था। ऐसा दावा किया जाता है कि उन्हें सपनों के जरिए भविष्य देखने की शक्ति प्राप्त है। ऐसा दावा है कि उन्होंने राजकुमारी डायना की मौत, कोरोना वायरस महामारी, फ्रेडी मर्करी का निधन और 2011 में जापान में आए विनाशकारी टोहोकू भूकंप के बारे में पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी।
भविष्यवाणियां, जो सच हुईं
1995 कोबे भूकंप : न्यू बाबा वेंगा यानी रियो तात्सुकी ने 1995 में आए इस विनाशकारी भूकंप के बारे में पहले ही बता दिया था।
2011 तोहोकू भूकंप और सुनामी : उन्होंने 2011 तोहोकू भूकंप और सुनामी की भविष्यवाणी की थी।
कोविड-19 महामारी : द फ्यूचर आई सॉ में 2020 में वायरस के प्रकोप का संकेत दिया गया था, जो कि कोविड-19 महामारी से जुड़ा हुआ माना जाता है।
फ्रेडी मर्करी की मृत्यु : तात्सुकी ने महारानी फ्रेडी मर्करी की मृत्यु की भी भविष्यवाणी की थी।
2004 में भी आई थी भीषण सुनामी : सबसे भयावह सुनामियों में से एक 26 दिसंबर 2004 को हिंद महासागर में आई थी। इस सुनामी का मुख्य कारण इंडोनेशिया के सुमात्रा के तट पर आया 9.1 से 9.3 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप था। इस भूकंप ने समुद्र तल की प्लेटों को हिला दिया, जिससे विशाल सुनामी लहरें उत्पन्न हुईं।
इस सुनामी से लगभग 2.25 लाख से भी ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इसका सबसे ज्यादा नुकसान इंडोनेशिया, श्रीलंका और भारत में हुआ था।
(नोट: वेबदुनिया इस भविष्यवाणी की आंशिक या पूर्ण रूप से सत्य होने का दावा नहीं करता। यह जानकारी विभिन्न स्रोतों पर आधारित है।)