जेफ बेजोस : कभी रेस्टोरेंट में की थीं टेबलें साफ, आज दौलत में बिल गेट्स से भी 55 अरब डॉलर ज्यादा...

बुधवार, 18 जुलाई 2018 (23:30 IST)
दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक और चेयरमैन जेफ बेजोस पृथ्वी पर सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। जेफ बेजोस ब्रह्मांड के महाकुबेर हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 150 अरब डॉलर (10 लाख करोड़ रुपए) के पार हो गई है, जो कि माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स की संपत्ति से 55 अरब डॉलर ज्यादा है। 
 
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति : हाल ही में 54 वर्षीय बेजोस को फोर्ब्स ने भी सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किया था। सिर्फ 8 महीने पहले 24 नवंबर 2017 को उनकी नेटवर्थ 100 अरब डॉलर (6.85 लाख करोड़) रुपए के पार कर गई थी। इस तरह बेजोस 1982 से लेकर अब तक के इतिहास में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। 
 
2030 तक बन जाएंगे महाखरबपति : जेफ बेजोस एक दिन की कमाई 1200 करोड़ रुपए है। सहज रूप से अंदाजा लगाया जा रहा है कि 2030 तक जेफ बेजोस महाखरबपति बन जाएंगे। जिस तेजी से बेजोस की संपत्ति बढ़ रही है, उससे वे सिर्फ 12 साल बाद सितंबर 2030 तक बन सकते हैं दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर (68.5 लाख करोड़ रुपए) बन सकते हैं। 
 
मैक्डोनाल्ड रेस्टोरेंट में की थीं टेबलें साफ : 1964 में मैक्सिको में जन्मे जैफ बेजोस ने सिर्फ 16 साल की उम्र में अपनी पहली नौकरी मैक्डोनाल्ड में की थी, जहां उन्हें सफाई का काम मिला। बेजोस जमीन पर पड़े कैचप को साफ करते था। बेजोस को यह काम बिलकुल पसंद नहीं आया। 
 
जेफ बेजोस बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई का शौक रखते थे। उनका पसंदीदा विषय विज्ञान था। वे नाना-नानी के साथ रहकर स्कूल में पढ़ाई करते थे और छुट्टियों में वे मैक्डोनाल्ड रेस्टोरेंट में जाकर काम किया करते थे। हालांकि नौकरी में उन्हें पहले ही दिन सफाई का ऐसा काम दे दिया गया, जिससे नाराज हो गए लेकिन यहां मिली सीख को उन्होंने आगे अपनी कंपनी अमेजन में लागू किया। 
 
एक इंटरव्यू में बेजोस ने बताया था कि काम के दौरान मैक्डोनाल्ड के किचन में पांच गैलन केचप का कंटेनर फट गया। वे नए थे, इसलिए उसकी सफाई उन्हीं से करवाई गई। बेजोस ने यहां से सीख ली कि आटोमेटेड सर्विस से किस तरह मदद लेनी चाहिए।
 
नौकरी के दौरान आया ई-मार्केटिंग का आइडिया : बेजोस कम्प्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर प्राइवेट नौकरी करने लगे। वे वॉलस्ट्रीट में तब 'बैंकर्स ट्रस्ट' नाम की कंपनी में काफी अच्छे पद पर थे। काम के दौरान उन्हें अमेरिका में काफी घूमने का मौका मिला। घूमने के दौरान उन्होंने लोगों को खरीदारी के दौरान आने वाली परेशानियों को समझा, तब उन्हें लगा कि इंटरनेट के इस बढ़ते दौर में ई-मार्केटिंग कंपनी का भविष्य अच्छा है।
 
1994 में की अमेजन की स्थापना : जेफ बेजोस 1994 में अमेजन डॉट कॉम की शुरुआत की। अमेजन की शुरुआत उन्होंने गैराज में तीन कम्प्यूटरों से की थी। जेफ बेजोस दुनिया के सबसे बड़े बुक सेलर बनना चाहते थे। उनकी वेबसाइट ऑनलाइन बुकस्टोर के रूप में शुरू हुई थी, लेकिन बाद में यहां डीवीडी, सॉफ्टवेर, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े सभी बिकने लगे। आज अमेजन पर 'ए' से 'जेड' तक सामान मिल जाता है। 
 
बेजोस करवाएंगे सबसे महंगा स्पेस टूरिज्म : जेफ बेजोस की एयरोस्पेस कंपनी 'ब्लू ओरिजन' अंतरिक्ष की यात्रा की शुरुआत करने वाली है। इसके सफर के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्च करना पड़ेगा। जेफ बेजोस अंतरिक्ष में उड़ान के लिए कमर्शियल रॉकेट बना रहे हैं। 
 
यह रॉकेट अगले साल उड़ान भरेगा। टिकटों की बिक्री भी अगले वर्ष ही होगी। ब्लू ओरिजन ने अपने न्यू शेफर्ड अंतरिक्ष यान का पश्चिमी टेक्सास में परीक्षण भी किया था। इस रॉकेट का नाम पहले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री एलन शेफर्ड के नाम पर रखा गया है। कंपनी ने नए स्पेस कैप्सूल बनाया है, जो 6 यात्रियों को एक बार में धरती से 100 किलोमीटर ऊपर ले जाएगा।
 
नाश्ते में पसंद है ऑक्टोपस : बेजोस को नाश्ते में ऑक्टोपस पंसद हैं। वे सुबह एक से आधे तक मॉर्निंग वॉक जरूर करते हैं। वे काफी भावुक इंसान हैं। उनका कहना है कि इमोशन्स कोई खराब चीज नहीं है। इतिहास के बड़े आंदोलन भावनाओं से ही उपजे थे। बेजोस इस मामले में अब्राहम लिंकन, मार्टिन लूथर किंग जूनियर और जॉन एफ कैनेडी को आदर्श को आर्दश मानते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी