काबुल के मतदान केंद्र में फिदायीन हमला, कम से कम 13 की मौत

Webdunia
शनिवार, 20 अक्टूबर 2018 (21:08 IST)
(सांकेतिक चित्र)
काबुल। अफगानिस्तान के काबुल में शनिवार को एक मतदान केंद्र पर एक फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ा लिया जिससे कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
 
 
पुलिस प्रवक्ता बशीर मुजाहिद ने एएफपी को बताया कि मृतकों में आम लोग, चुनाव कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख