लंदन के ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर कथित 'आतंकी घटना’

शनिवार, 25 नवंबर 2017 (00:54 IST)
लंदन। ब्रिटेन की पुलिस ने बताया कि मध्य लंदन के ऑक्सफोर्ड सर्कस में आज एक ‘घटना’ के बाद वह इसे आतंकी घटना के तौर पर लेते हुए कार्रवाई कर रही है और स्टेशन को बंद कर दिया है। दरअसल, वहां बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं।
 
ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने कहा है कि अधिकारी ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर हुई एक घटना को आतंकी घटना के तौर पर लेते हुए कार्रवाई कर रहे हैं। इसने कहा, ‘स्टेशन फिलहाल बंद है। इस समय कृपया इलाके में जाने से बचा जाए।’

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी