उत्तर मैसेडोनिया के नाइट क्लब में भीषण आग, 51 लोगों की मौत, 100 घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 16 मार्च 2025 (16:08 IST)
North Macedonia Nightclub Fire News : उत्तर मैसेडोनिया के दक्षिणी शहर कोकानी के एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात लगी भीषण आग में 51 लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 अन्य घायल हो गए। क्लब में जाने वाले युवाओं ने आतिशबाजी की जिससे आग लग गई। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, लेकिन उन्होंने उस व्यक्ति की संलिप्तता के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।
ALSO READ: गुजरात में निर्माणाधीन Sabarmati Bullet Train स्टेशन पर लगी आग, कोई हताहत नहीं
गृहमंत्री पांसे तोशकोवस्की ने यह जानकारी दी। तोशकोवस्की ने बताया कि आग देर रात 2:35 बजे एक स्थानीय पॉप समूह के संगीत कार्यक्रम के दौरान लगी। उन्होंने कहा कि क्लब में जाने वाले युवाओं ने आतिशबाजी की जिससे आग लग गई।
ALSO READ: ग्वालियर के अस्पताल में आग, बाल बाल बचे 190 से अधिक मरीज
परिवार के सदस्य अस्पतालों और कोकानी में कार्यालयों के सामने एकत्र होकर अधिकारियों से इस संबंध में अधिक जानकारी देने की गुहार लगा रहे हैं। तोशकोवस्की ने कहा कि पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, लेकिन उन्होंने उस व्यक्ति की संलिप्तता के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। (एजेंसी)
फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी