म्यांमार में सैन्य अत्याचार के खिलाफ नन ने संभाला मोर्चा, सुरक्षाबलों को हथियार छोड़ने पर किया मजबूर

Webdunia
बुधवार, 10 मार्च 2021 (15:16 IST)
यंगून। म्यांमार में सत्ता परिवर्तन के बाद से हिंसा का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। सैन्य शासन का विरोध कर रहे लोगों पर सुरक्षाबल सख्ती कर हैं। इसी तरह एक प्रदर्शन को दबाने का प्रयास कर रहे सुरक्षाकर्मी उस समय हैरान रह गए जब कार्रवाई का विरोध करते हुए एक निहत्थी नन ने मोर्चा संभाला। 
 
अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि नन सिस्टर ऐन रोज नू तवांग सुरक्षाबलों के सामने घुटनों के बल बैठकर लोगों को न मारने की विनती कर रही हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख