सबसे अधिक ऊंचाई पर फैशन शो आयोजित कराकर नेपाल ने विश्व रिकॉर्ड बनाया

गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (12:43 IST)
काठमांडू। नेपाल ने 5 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थान पर फैशन शो का आयोजन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस आयोजन के जरिए नेपाल ने गिनीज विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम शामिल करवा लिया है।
 
नेपाल पर्यटन बोर्ड की मदद से इस फैशन शो का आयोजन आरबी डायमंड एवं केएएसए स्टाइल ने किया था। इसका आयोजन 5,340 मीटर (17 हजार 515 फुट) की ऊंचाई पर एवरेस्ट के आधार शिविर काला पत्थर में 'द
फैशन रनवे' का आयोजन 26 जनवरी को किया गया था।
 
ALSO READ: सीएए पर प्रदर्शन का असर भारत के पर्यटन उद्योग पर
नेपाल पर्यटन बोर्ड ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक नया अभियान चलाया है- 'विजिट नेपाल 2020'। यह फैशन शो इसी अभियान का हिस्सा था। इस फैशन शो में फिनलैंड, इटली, श्रीलंका और सिंगापुर समेत दुनिया के विभिन्न देशों से मॉडलों ने हिस्सा लिया।
 
फैशन शो को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन तथा टिकाऊ फैशन के बारे में जागरूकता फैलाना है। नेपाल पर्यटन बोर्ड की ओर से बुधवार को जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई है। इस कार्यक्रम का गवाह बनने के लिए गिनीज विश्व रिकॉर्ड की तरफ से आधिकारिक प्रेक्षक भी मौजूद थे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी