भारतीयों को लेकर तालिबान का बड़ा बयान, उन्हें कोई खतरा नहीं

शनिवार, 14 अगस्त 2021 (09:40 IST)
अफगानिस्तान में 34 प्रांतों में से आधे से ज्यादा की राजधानियों पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है। तालिबान ने दूसरे और तीसरे सबसे बड़े शहर (पश्चिम में हेरात और दक्षिण में कंधार) पर नियंत्रण के बाद तालिबान ने हेलमंद प्रांत की राजधानी लश्करगाह पर कब्जा कर लिया है।

ALSO READ: अफगानिस्तान में तालिबान की जीत को रोकना क्या अब नामुमकिन है?
 
इस बीच तालिबानी प्रवक्ता ने महत्वपूर्ण बयान जारी करते हुए कहा कि भारतीयों को तालिबान से कोई खतरा नहीं है। 34 प्रांतों में से आधे से ज्यादा की राजधानियों पर तालिबान ने  शुक्रवार को अपना नियंत्रण बना लिया है।

दूसरी ओर, तालिबान ने दक्षिणी सूबे हेलमंद को पर भी कब्जा कर लिया, जिसे ब्रिटिश सेना बचाने की कोशिश करती रही थी। तालिबान ने हेलमंद प्रांत की राजधानी लश्करगाह पर कब्जा कर लिया है। अफीम के बड़े केंद्र हेलमंद की प्रांतीय राजधानी लश्करगाह अफगानिस्तान सरकार के हाथों से फिसल गई है। लगभग दो दशक के युद्ध के दौरान यहां सैकड़ों की संख्या में विदेशी सैनिक मारे गए थे।
 
तालिबान लड़ाकों ने 34 प्रांतों में से हाल के दिनों में एक दर्जन से अधिक प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा कर लिया है। यह संख्या 17 बताई जा रही है। ऐसे में जब अमेरिका कुछ सप्ताह बाद अपने आखिरी सैनिकों को वापस बुलाने वाला है तालिबान ने देश के दो-तिहाई से अधिक क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी