स्वांते पाबो को मिला नोबेल पुरस्कार और दोस्‍तों ने उन्‍हें उठाकर गंदे तालाब में फेंक दिया, वीडियो देख लें

रविवार, 9 अक्टूबर 2022 (17:43 IST)
साल 2022 के लिए नोबेल पुरस्कार दिए गए। स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो को मेडिसिन में उनकी रिसर्च के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया। नोबेल पुरस्कार मिलने के बाद किसी की भी शख्‍सियत इंटरनेशल हो जाती है। लेकिन ऐसे ही किसी नोबेल विनर को उसके दोस्‍त उठाकर गंदे पानी के तालाब में फेंक दें तो इसे आप क्‍या कहेंगे।
नोबेल विनर स्वांते पाबो के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। हाल ही में द नोबेल प्राइज के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया। जिसमें कुछ लोग हैं जो नोबेल पुरस्कार के विनर स्वांते पाबो को उठाते हैं ओर उन्हें तालाब में फेंक देते हैं।

वीडियो में कई लोग नजर आ रहे हैं। वहीं, तालाब में फेके जाने के बाद भी स्वांते पाबो हंस रहे हैं। जिस तालाब में स्वांते पाबो को फेंका गया उसका पानी गंदा और बदबूदार था। फिर भी पाबो हंस रहे हैं। जाहिर है यह दृश्‍य मस्‍ती का है। बाद में उनके दोस्‍त उन्‍हें तालाब से निकाल भी लेते हैं।

Our new medicine laureate Svante Pääbo made a splash when his colleagues at @MPI_EVA_Leipzig threw him into a pond. Normally throwing a colleague into the pond happens when somebody receives a PhD, and they wanted to do it for Pääbo's #NobelPrize as well.

Video: Benjamin Vernot pic.twitter.com/SaHAxfwRID

— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 8, 2022
ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, हमारे नए नोबेल पुरस्कार विजेता स्वांते पाबो ने तब धूम मचाई जब उन्हें उनके सहयोगियों ने एक तालाब में फेंक दिया। आमतौर पर स्‍वीडन में तालाब में तब फेंका जाता है, जब किसी को पीएचडी की डिग्री मिलती है। अब किसी नोबेल विनर के साथ ऐसा हो तो पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन जाता है।
Edited: By Navin Rangiyal/ source twitter

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी