अब NATO पर भड़के जेलेंस्की, 10000 रूसी सैनिक मारने का किया दावा

शनिवार, 5 मार्च 2022 (17:24 IST)
कीव। रूस लगातार हमलों के बीच अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की नाटो (NATO) पर भड़क गए। उन्होंने यूक्रेन पर नो-फ्लाई जोन लागू न करने के लिए नाटो पर नाराजगी जाहिर की। 
 
इस बीच, जेलेंस्की ने दावा कि यूक्रेन ने रूस के 10 हजार सैनिकों को मार गिराया है। शनिवार को युद्ध का 10वां दिन है। यूक्रेन में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि स्थानीय नागरिक भी जान बचाने के लिए विदेश भाग रहे हैं। 
 
जेलेंस्की ने वीडियो जारी कर नाटो भर भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि यह नाटो की कमजोरी का संकेत है। हालांकि जेलेंस्की ने यूक्रेन का समर्थन करने के लिए विदेशी नागरिकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि करीब 74% अमेरिकी लोगों ने यूक्रेन पर नो फ्लाई जोन लागू करने का समर्थन किया था। 
 
उन्होंने कहा कि नाटो खरीद प्रणाली के माध्यम से यूक्रेन को अब तक केवल 50 टन डीजल की सहायता मिली है। यूक्रेन ने शनिवार को कहा कि हमने रूस के 10000 सैनिकों को मार गिराया है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी