पाकिस्तान में हो रहा है महिला विधायक का अश्लील वीडियो वायरल

गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (20:16 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में इन दिनों वहां की एक विधायक सानिया आशिक काफी चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, इनका अश्लील वीडियो कथित रूप से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सानिया ने इस सिलसिले में शिकायत भी दर्ज कराई है। 
 
पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की नेता सानिया आशिक पंजाब प्रांत के तक्षशिला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। सानिया ने गत 26 अक्टूबर को सरकार और केन्द्रीय एजेंसियों के पास इस अश्लील वीडियो के बारे में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने शिकायत की कॉपी भी सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। हालांकि पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार तो किया है, लेकिन एजेंसी ने अब तक इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है।
 
सानिया आशिक का आरोप है कि सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है और इस वीडियो में दिख रही महिला सानिया की तरह दिख रही है। दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आने वाली महिला सानिया आशिक ही है।
 
सानिया पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज की करीबी मानी जाती हैं। इतना ही नहीं वे पाकिस्तान की इमरान सरकार को भी कई मुद्दों पर घेर ती रही हैं। सानिया ने बताया कि उन्हें धमकी भरे फोन कॉल्स भी मिल रहे हैं। दूसरी ओर, एजेंसी का कहना है कि हमने नई एफआईआर दर्ज की है। सानिया को मिल रही धमकियों के मामले में भी जांच की जाएगी। (फोटो : ट्‍विटर)
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी