श्र‍ीलंका में हालात बिगड़े, लोगों ने राष्ट्रपति भवन घेरा, राजपक्षे आवास छोड़कर भागे

शनिवार, 9 जुलाई 2022 (14:01 IST)
कोलंबो। भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में दिनोंदिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन को घेर लिया है लगभग उस पर कब्जा कर लिया। इस बीच, राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे जनता के डर से अपना आवास छोड़कर भाग गए हैं। 
 
आपको बता दें कि श्रीलंका इस समय घोर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। लोगों को खाने-पीने की चीजें, पेट्रोल, दूध, बिजली, दवाई जैसी रोजमर्रा की चीजें नहीं मिल पा रही हैं। प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों ने वाटरकैनन का इस्तेमाल किया, लेकिन प्रदर्शनकारी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दूसरी ओर, प्रदर्शनकारियों गॉल स्टेडियम के बाहर एकत्रित हो गए, जहां श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट मैच चल रहा है। 
 
क्यों बिगड़े हालात :  श्रीलंका की आबादी करीब 2.2 करोड़ है। कर्ज के बोझ तले दबा हुआ भारत का यह पड़ोसी देश गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। विदेशी मुद्रा की कमी के चलते आवश्यक चीजों की कमी हो गई है। खाने की चीजों के बढ़ते दामों के कारण लोग बुरी स्थिति में हैं। अप्रैल माह में भी राष्ट्रपति के खिलाफ लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया था।  (फोटो : सोशल मीडिया)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी