दोस्त शिंजो आबे को अंतिम विदाई देने जापान पहुंचे पीएम मोदी

मंगलवार, 27 सितम्बर 2022 (08:44 IST)
टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को टोक्यो पहुंचे। मोदी ने टोक्यो में अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और जापान की विशेष रणनीतिक व वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
 
मोदी के साथ ही आबे के अंतिम संस्कार में 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों के प्रमुखों सहित 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।
 
मोदी ने विमान ने उतरते हुए अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'टोक्यो पहुंच गया हूं।' उन्होंने यही ट्वीट जापानी भाषा में भी किया। उन्होंने आबे को एक प्रिय मित्र और भारत-जापान मित्रता का बड़ा हिमायती बताया था। प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री किशिदा और श्रीमती आबे से मुलाकात कर सभी भारतीयों की ओर से शोक-संवेदना प्रकट करेंगे।
 

東京に到着しました。 pic.twitter.com/au2f00RuVL

— Narendra Modi (@narendramodi) September 26, 2022
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो पहुंच गए हैं। वह आज शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे और भारत-जापान की विशेष सामरिक व वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराएंगे।'
 

PM @narendramodi arrives in Tokyo.

Will participate in the State Funeral of former PM Shinzo Abe later today.

Will also hold a bilateral meeting with PM @kishida230, reaffirming commitment to further strengthening of India-Japan Special Strategic and Global Partnership. pic.twitter.com/LeUstT3aIN

— Arindam Bagchi (@MEAIndia) September 26, 2022
गौरतलब है कि आबे (67) की 8 जुलाई को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भारत ने आबे के सम्मान में 9 जुलाई को एक दिन का राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया था।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी