पीएम मोदी ने राष्‍ट्रपति मैक्रों को दिया चंदन की लकड़ी से बना सितार, क्या है इसमें खास

Webdunia
शनिवार, 15 जुलाई 2023 (07:32 IST)
PM Modi france visit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों को चंदन की लकड़ी से बने संगीत वाद्ययंत्र सितार की एक प्रतिकृति उपहार में दी है।
 
अधिकारियों के मुताबिक, सितार की इस प्रतिकृति में ज्ञान, संगीत, कला, वाणी, बुद्धि और विद्या की देवी मानी जाने वाली सरस्वती की तस्वीरें हैं। इस सितार पर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आकृति भी बनी हुई है।
 
राष्ट्रपति मैक्रों को उपहार में दिया गया सितार शुद्ध चंदन से बना है। चंदन की नक्काशी की कला दक्षिणी भारत में सदियों से प्रचलित एक उत्कृष्ट और प्राचीन शिल्प है।
 
 
प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न को 'मार्बल इनले वर्क टेबल' उपहार में दिया। 'मार्बल इनले वर्क' अर्ध-कीमती पत्थरों का उपयोग करके संगमरमर पर बनाई गई आकर्षक कलाकृतियों में से एक है। यह संगमरमर राजस्थान के मकराना शहर में पाया जाता है।
 
इसके अलावा मोदी ने फ्रांस की संसद के अध्यक्ष येल ब्रॉन-पिवेट को हाथ से बुना हुआ 'रेशम कश्मीरी कालीन' उपहार में दिया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख