बाइडेन के बाद पुतिन ने चौंकाया, यूक्रेन के मारियुपोल की गलियों में कार चलाते दिखे, लोगों से की मुलाकात

सोमवार, 20 मार्च 2023 (12:22 IST)
हाल ही में रूस यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने कीव पहुंचकर सभी को चौंका दिया था। इस यात्रा के बाद यह भी सामने आया था कि पहले से ही युद्ध की मार झेल रहे यूक्रेन पर बाइडेन की यात्रा से और ज्‍यादा खर्च बढ़ गया है।

अब खबर है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के शहर मारियुपोल का दौरा किया है। वे यूक्रेन के मारियुपोल की गलियों में कार चलाते नजर आए।

Putin drove to Ukraine today to visit families affected by the war.

“Please excuse me for coming in so unexpectedly” - Putin to a family living in new buildings in Mariupol. pic.twitter.com/fuxbp86ITU

— Dom Lucre | Breaker of Narratives (@dom_lucre) March 19, 2023
बता दें कि पुतिन की यह यात्रा अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के कीव पहुंचने के तकरीबन एक महीने बाद हुई है। राष्ट्रपति पुतिन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रात में सड़कों पर कार चलाते हुए और लोगों से बात करते हुए दिख रहे हैं। क्रेमलिन की तरफ से कहा गया है कि यह वीडियो शनिवार रात की है। जानकारी के अनुसार पुतिन इस जगह पर हेलिकॉप्टर से पहुंचे थे। बाद में उन्होंने वहां कार चलाई।

बता दें कि रूस यूक्रेन युद्ध के बीच करीब एक साल से युद्ध चल रहा है। ऐसे में राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने कीव पहुंचकर सभी को चौंका दिया था और अब पुतिन यहां आए हैं।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (International Criminal Court) की तरफ से पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। हालांकि रूस की तरफ से इस वारंट का विरोध किया गया है।  क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, 'रूस कई अन्य देशों की तरह इस अदालत के अधिकार क्षेत्र को मान्यता नहीं देता है और इसलिए कानूनी दृष्टिकोण से अदालत का यह फैसला शून्य है' रूस आईसीसी का सदस्य नहीं है।
Edited: By Navin Rangiyal

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी