महारानी एलिजाबेथ की अंत्‍येष्टि में शामिल हुईं डेनमार्क की रानी कोरोना से संक्रमित

गुरुवार, 22 सितम्बर 2022 (01:07 IST)
कोपनहेगन। ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की अंत्‍येष्टि से लौटीं डेनमार्क की रानी मार्गरेट द्वितीय के कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मार्गरेट (82) पिछले 50 साल से तख्त पर हैं और मंगलवार रात संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपना आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिया।

शाही महल ने बुधवार को यह जानकारी दी। शाही परिवार द्वारा जारी बयान में कहा गया कि मार्गरेट (82) पिछले 50 साल से तख्त पर हैं और मंगलवार रात संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपना आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिया।

महल ने कहा कि रानी के बड़े बेटे और युवराज प्रिंस फ्रेडरिक और उनकी पत्नी प्रिंसेस मैरी, रानी की जगह डेनमार्क सरकार के अधिकारियों और संसद सदस्यों की रात्रिभोज पर मेजबानी करेंगे।(भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी