रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

शुक्रवार, 15 जुलाई 2022 (13:19 IST)
कोलंबो। श्रीलंका में प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने नया राष्ट्रपति चुने जाने तक कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में शुक्रवार को शपथ ग्रहण की। 
 
बता दें कि गोटबाया राजपक्षे ने दिवालिया हो चुके देश की अर्थव्यवस्था को न संभाल पाने के लिए अपनी सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद इस्तीफा दे दिया था। वह देश छोड़ कर पहले मालदीव और फिर वहां से सिंगापुर चले गए हैं।
 
श्रीलंका के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि मुख्य न्यायाधीश जयंत जयसूर्या ने 73 वर्षीय रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई। 
Koo App
उल्लेखनीय है कि श्रीलंका की संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने ने शुक्रवार को आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी थी कि राजपक्षे ने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। सरकार का विरोध करने के लिए लाखों की तादाद में श्रीलंका की जनता राष्ट्रपति भवन के सामने आ गई थी। राजपक्षे ने अपने तथा अपने परिवार के खिलाफ बढ़ते जन आक्रोश के चलते देश छोड़ने का फैसला किया। देश छोड़ने के दो दिन बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी