रूपर्ट मर्डोक ने ऐलेना जुकोवा से की सगाई, 92 वर्ष की उम्र में फिर शादी की तैयारी

Webdunia
शुक्रवार, 8 मार्च 2024 (14:57 IST)
Rupert Murdoch : 92 साल की उम्र में मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक ने अपनी प्रेमिका ऐलेना जुकोवा से सगाई कर ली है। यह उनकी 5वीं सगाई है। शादी कैलिफोर्निया में मौजूद उनके अंगूर के बागान मोरागा में होगी। यह रिश्ता मर्डोक के फॉक्स और न्यूज कॉर्प के चेयरमैन पद से हटने के कुछ ही महीने बाद हुआ है। 
 
ऐलेना जुकोवा की उम्र 67 साल है और वे रूस की राजधानी मॉस्को की रहने वाली है। वह मॉलीक्यूलर बॉयलजिस्ट रह चुकी हैं। डेट रूपर्ट मर्डोक और ऐलेना की मुलाकात वेंडी डेंग के जरिए हुई थी। वेंडी रूपर्ट मर्डोक की तीसरी पत्नी थीं।
 
इससे पहले मार्च 2023 में उन्होंने रेडियो होस्ट एन लेस्ली स्मिथ से सगाई की थी। 4 महीने पहले ही मर्डोग ने इस सगाई को तोड़ दिया।
 
रूपर्ट की चौथी शादी एक्ट्रेस और मॉडल जेरी हॉल से हुई थी। 6 साल बाद 2022 में दोनों ने तलाक ले लिया था। इससे पहले वे ऑस्ट्रेलियाई फ्लाइट अटेंडेंट पेट्रीसिया बुकर, स्कॉटिश मूल की पत्रकार अन्ना मान, मिस डेंग और अमेरिकी मॉडल और अभिनेत्री जेरी हॉल से शादी कर चुके हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख