पाकिस्तान में लड़की के साथ हुआ शर्मनाक वाकया, हवा में उछाला और कपड़े फाड़े

बुधवार, 18 अगस्त 2021 (15:41 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक शर्मनाक वाकया हुआ। एक लड़की को 400 लोग हवा में उछालते रहे और कथित तौर पर 'आजादी का जश्न' मनाते रहे।

ALSO READ: बामियान में फिर तालिबान का कहर, हत्या के 25 साल बाद गिराई शिया नेता की प्रतिमा
 
लड़की ने पाकिस्तान के लाहौर के लौरी अड्डा पुलिस स्टेशन में पुलिस में दर्ज शिकायत मे कहा कि वो जब अपने 6 साथियों के साथ मीनार-ए-पाकिस्तान के करीब वीडियो शूट कर रही थी तभी उन पर करीब 400 लोगों ने हमला कर दिया। ये लोग मिलकर लड़की को हवा में उछालते रहे कपड़े फाड़ते रहे और कथित तौर पर 'आजादी का जश्न' मनाते रहे। एक वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि घटना स्थल पर मौजूद हैवान लोग लड़की को जबरन उठा लेते हैं और उसके साथ बदलसूकी करते हैं। पुलिस ने सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी