पाकिस्तानी लोकतंत्र की कहानी, 75 साल में देख लिए 22 प्रधानमंत्री, कार्यकाल कोई भी पूरा नहीं कर पाया

गुरुवार, 31 मार्च 2022 (12:50 IST)
लोगों को 'नए पाकिस्तान' का सपना दिखाने वाले प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी खतरे में है। किसी भी समय उनका इस्तीफा हो सकता है। यदि इमरान का इस्तीफा होता है या फिर उन्हें हटाया जाता है तो एक बार फिर इतिहास खुद को दोहराएगा।

दरअसल, 14 अगस्त 1947 को एक अलग राष्ट्र के रूप में पाकिस्तान अस्तित्व में आया। 75 साल के इतिहास में कोई भी निर्वाचित प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया। विभाजन के बाद पाकिस्तान में अब तक 22 नेता प्रधानमंत्री पद पर आसीन हो चुके हैं। वहीं 1958, 1977 और 1999 में 3 बार ऐसे मौके भी आए जब पाकिस्तानी सेना ने जनता द्वारा चुनी हुई सरकार का तख्ता पलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया।
 
जनरल अयूब खान, जनरल याहया खान, जनरल जिया उल हक और जनरल परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान के ऐसे सैन्य अधिकारी रहे, जिन्होंने निर्वाचित सरकार को सत्ता से बेदखल कर पाकिस्तान की सत्ता पर जबरिया कब्जा जमा लिया। 1951, 1980 और 1995 में भी पाक सेना ने सत्ता हथियाने की कोशिश की थी, लेकिन वह नाकाम रही। 1953-54 में पाकिस्तान के राष्ट्रपति भी एक बार संवैधानिक तख्तापलट कर चुके हैं। 
 
आइए जानते हैं पाकिस्तान के किस प्रधानमंत्री ने कितने समय तक शासन किया...
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी